Lesson 01(introduction of SQL)
Introduction of SQL
SQL(Structured Query Language) ये RDBMS(Relational Database Management System) Language; data को store करने के लिए काफी मददगार Language है |
SQL में data को manipulate और retrieve किया जाता है |
SQL ये open-source language है |
SQL में User द्वारा कुछ records create किये जाते है | इस records को कुछ clauses और expression का इस्तेमाल करके modify, update, delete किया जाता है |
SQL ये RDBMS data को अपने अन्दर store करता है |
SQL की queries को MySQL, SQL Server, PostGre SQL, MS Access, Oracle इन किसी भी databases में store किया जाता है |
History of SQL
SQL का अविष्कार 1970 के आसपास में IBM के Donald Chamberlin और Raymond Boyce ने किया था | जब SQL को बनाया गया था तब इसका नाम 'SEQUEL'(Structured English Query Language) रखा गया था | लेकिन 'SEQUEL' ये UK के aircraft company का नाम पहले से ही था | उसके बाद में 'SEQUEL' ये नाम बदलकर 'SQL' रखा गया |
What is RDBMS ?
RDBMS ये Relational DataBase Management System का संक्षिप्त रूप है |
MySQL, SQL Server, PostGre SQL, MS Access और Oracle ये सब database systems RDBMS के आधार पर बनाये गए है |
RDBMS data को tables, records और fields’ में structured किया जाता है |
RDBMS के database के tables में fields के rows/records होते है |
बहुत सारे RDBMS; SQL इस query language का इस्तेमाल करते है |
RDBMS ये कुछ operators’ का इस्तेमाल table के rows या data को manipulate करने के लिए किया जाता है |
RDBMS Table
RDBMS में databases होते है | उन हर database में एक या एक से ज्यादा tables होते है | इन tables में data को store किया जाता है |
Database Name : student_info
RDBMS Field
tables में data को store करने के लिए fields को set करना पड़ता है | निचे tables के fields दिए गए है |
SQL - SQL Syntax
Database, table और उनके rows और columns के data को manipulate करने के लिए syntax को समझना बहुत ही जरुरी होता है |
SQL में statement के शुरुआत पर select, create, insert, delete, update, alter या drop जैसे keywords का इस्तेमाल किया जाता है |
SQL में सभी keywords case-insensitive होते है For Example, SELECT, CREATE इत्यादी | लेकिन सामान्यतः सभी keywords को uppercase में ही लिखा जाता है |
SQL में हर statement के आखिर पर semi-colon(;) को दिया जाता है |
SQL - Data Types
SQL अलग-अलग Data Types रखता है जैसे कि, Numeric, Characters, Binary, date और time जैसे Data Types होते है |
जब SQL में table को create करना पड़ता है तब table के हर column के लिए उसका data type देना पड़ता है |
User अपने जरुरत के मुताबिक data type को चुन सकता है |
Data Tye in SQL
Numeric Data Types in SQL
Character Data Types
Binary Data Types
Comments
Post a Comment